
- नई Apache RTR 200 4V को तीन बड़े अपडेट्स के साथ लॉन्च किया गया है।
- बाइक की एक्स शोरूम प्राइस भारत में 1.54 लाख रुपए रखी गई है।
- इंजन में लेटेस्ट OBD-2B टेक्नोलॉजी अपडेट की गई है।
Apache RTR 200 4V 2025 Model Launched: TVS ने RTR 200 4V का लेटेस्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है जिसमें कुछ बड़े अपग्रेड देखने को मिले हैं। सबसे पहले इंजन को अब OBD-2B टेक्नोलॉजी से लैस कर दिया है जिससे परफोर्मेंस और भी अधिक बढ़ जाएगी।
नई RTR 200 4V में 3 बड़े अपग्रेड किए गए हैं: OBD-2B इंजन, 37mm के USD फॉर्क्स और hydroformed हैंडल बार। ये तीनों अपडेट्स बाइक की परफोर्मेंस बढ़ाने के साथ इसे और भी stable बनाएंगे जिससे ये मशीन अपनी रेसिंग पावर का पूरा इस्तेमाल कर सकेगी।
बाइक की एक्स शोरूम प्राइस 1.54 लाख रुपए रखी गई है और ये तीन कलर ऑप्शन में available है: Matte Black, Glossy Black, और Granite Grey। डिज़ाइन में कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं जैसे फ्यूल टैंक पर स्टाइलिश बोल्ड ग्राफिक्स add किए गए हैं। साथ ही सभी ऑप्शंस में लाल रंग के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
पावर के लिए इसमें 199cc का सिंगल सिलेंडर, oil-cooled इंजन दिया गया है जो कि 20.51bhp पावर और 17.25Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावर के साथ ये बाइक 127 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है लेकिन सिर्फ स्पोर्ट मॉड में। इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स हैं: sport, rain और urban। स्पोर्ट मॉड के मुकाबले rain और urban मोड में बाइक की स्पीड घटकर 105 kmph हो जाती है।
फीचर्स में अभी भी डुअल चैनल ABS, LED हैडलाइट, SmartXonnect, एडजस्टेबल क्लच, तीन राइडिंग मोड्स, फूली डिजिटल मीटर कंसोल, DRLs, स्लीपर क्लच दिए गए हैं बस इनमें से कुछ फीचर्स को enhance किया गया है।
Also Read: Suzuki ने लॉन्च की GSX-8R — नए 776cc, OBD-2B इंजन के साथ! कीमत सिर्फ 9.25 लाख रुपए